नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा लोक मंच ने बेटियों को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपना दूसरा सिलाई एवं ब्यूटिशियन प्रशिक्षण केंद्र शुरू कर दिया है। यह केंद्र गढ़ी-चौखंडी, सेक्टर-68 स्थित संस्कार अध्ययन केंद्र में चलेगा।
नोएडा लोक मंच ने बेटियों को हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपना दूसरा सिलाई एवं ब्यूटिशियन प्रशिक्षण केंद्र शुरू कर दिया है। यह केंद्र गढ़ी-चौखंडी, सेक्टर-68 स्थित संस्कार अध्ययन केंद्र में चलेगा।
संस्था का मकसद है कि बच्चियां केवल पढ़ाई ही न करें, बल्कि सिलाई और ब्यूटी से जुड़ा व्यावहारिक हुनर भी सीखें। इससे वे नौकरी या अपना काम शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बनें। प्रशिक्षण हर दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण एनआईओएस (NIOS) की मान्यता के तहत हो रहा है, इसलिए योग्य लड़कियों को सर्टिफिकेट भी मिलेगा।इससे बच्चियां आगे चलकर अपना ब्यूटी पार्लर, बुटीक या सिलाई का काम शुरू कर सकती हैं। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और परिवार व समाज में उनकी भागीदारी भी मजबूत होगी।
केंद्र के उद्घाटन समारोह में एस.एस.एस. कन्या इंटर कॉलेज, सर्फाबाद की प्रधानाचार्या श्रीमती गीता शर्मा, डी.एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पवन गुप्ता और एनआईओएस के पूर्व चेयरमैन डॉ. एन.के. अंबष्ट शामिल थे। श्रीमती रंजू माथुर, श्रीमती कंचन श्रीवास्तव, श्री राजेश श्रीवास्तव, विनोद पांडेय व लाल सिंह समेत कई अन्य समाजसेवी भी मौजूद रहे।
नोएडा लोक मंच के महासचिव श्री महेश सक्सेना ने कहा कि सशक्त बेटियां ही मजबूत समाज की नींव होती हैं। संस्था चाहती है कि लड़कियां पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार देने वाला हुनर भी सीखें, ताकि वे खुद अपना भविष्य संवार सकें।प्रशिक्षण को सफल बनाने में स्किल ट्रेनिंग टीम का अहम योगदान है।
टीम की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता खटाना, सचिव श्रीमती लीका सक्सेना, एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज श्रीमती रेनु छिबर और कोषाध्यक्ष श्रीमती मुक्ता गुप्ता इसके लिए मेहनत कर रही हैं।केंद्र के लिए कमरों की व्यवस्था में Skydecor Laminates Pvt. Ltd. के श्री कुशाग्र अवस्थी ने मदद की। संस्था ने उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
नोएडा लोक मंच ने अभिभावकों और समाज के लोगों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को इस प्रशिक्षण में भेजें। संस्था का मानना है कि हुनरमंद बेटियां ही आत्मनिर्भर परिवार और समृद्ध समाज बना सकती हैं।
