आरोपियों की पहचान और पूरा पता
- बिलाल पुत्र मोहम्मद अकरम, उम्र करीब 26 वर्ष, निवासी ग्राम पसौंडा, थाना टीला मोड़, जिला गाजियाबाद।
- सलमान पुत्र गफ्फार, उम्र करीब 32 वर्ष, मूल निवासी ग्राम बालखा, थाना औरगांबाद, जनपद बुलंदशहर, हाल पता मोसिम की बिल्डिंग, हल्दोनी, थाना ईकोटैक-3, जनपद गौतमबुद्धनगर।
- आदिल पुत्र फराहिम, उम्र करीब 26 वर्ष, मूल निवासी ग्राम दरियापुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बुलंदशहर, हाल पता हल्दोनी, थाना ईकोटैक-3, जनपद गौतमबुद्धनगर।
इनमें आरोपी आदिल का कई मामलों में अपराधिक इतिहास दर्ज है, जिसमें अलीगढ़ और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी तथा अन्य अपराधों के मुकदमे शामिल हैं।बरामद सामान का विवरणपुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामान बरामद किया है—
- 1512 पीओएस पेटीएम ट्रांजेक्शन प्रिंटर मशीन
- 1660 पीओएस पेटीएम ट्रांजेक्शन मशीन (मोबाइल टाइप)
- 147 एयरटेल कंपनी के सेटअप बॉक्स (विभिन्न साइज के)
- एक बारकोड प्रिंटर मशीन
- 02 क्यूआर कोड स्कैनर मशीन
- 02 रोल शोल्डर वायर
- 10 मदरबोर्ड
- घटना में इस्तेमाल किया गया छोटा लोडर वाहन
- 03 अवैध चाकू
बरामद कुल सामान की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने आरोपियों के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। मामले में थाना सूरजपुर में मुकदमा संख्या 578/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के तहत दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एडीसीपी ने कहा कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
