पंडित नरेंद्र शर्मा: जहांगीरपुर की मिट्टी से निकला साहित्यिक-मनोरंजन का महान सितारा और नई फिल्म सिटी की संयोगपूर्ण निकटता जन्मभूमि: जहांगीरपुर – एक छोटा सा गांव, बड़ी विरासत
गौतमबुद्ध नगर में होली पर सुरक्षा: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह खुद उतरीं फील्ड में ‘लेडी सिंघम’ और अपर पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्र ने लिया जायजा
नोएडा अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर (एनएईसी) ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के उत्कृष्ट निर्यातकों को सम्मानित किया
नोएडा: वाईएसएस फाउंडेशन ने स्ट्रीट बच्चों के साथ मनाई रंग-बिरंगी होली – “रंग दे खुशियां” कार्यक्रम का सफल आयोजन
गौतमबुद्ध नगर: होली-रमजान को लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने किया फ्लैग मार्च, नागरिकों से की शांति की अपील

गौतमबुद्धनगर में जूनियर कबड्डी ट्रायल संपन्न,14 होनहार खिलाड़ियों का चयन, कल मेरठ में होगा मंडल स्तरीय ट्रायल

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
जिला खेल कार्यालय गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में आज मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर बालक कबड्डी का जिला स्तरीय ट्रायल सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। जिले भर से आए सैकड़ों युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें से 14 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया।
चयनित 14 खिलाड़ी हैं:
आशीष, दीपक, गौरव, मनीष, पंकज, अमित ठाकुर, इंद्रजीत, आदिल, करण, अजय शर्मा, विक्की, सागर, अंकित और सुमित।
चयन प्रक्रिया का संचालन चयनकर्ता समिति के सदस्य योगेश नागर और जितेंद्र नागर ने किया।
प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि ये सभी 14 खिलाड़ी 3 दिसंबर 2025 को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडल स्तरीय जूनियर बालक कबड्डी ट्रायल में गौतमबुद्धनगर का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान कार्यालय सहायक देवेंद्र कौशिक और रेसलिंग कोच अंजुम मालिक भी मौजूद रहे। जिला खेल विभाग ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और मंडल स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश स्तरीय टीम में जगह बनाने की शुभकामनाएं दीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *