नोएडा: सेक्टर-34 में तीन हजार से ज्यादा लोगों ने मनाई धमाकेदार डांडिया नाइट

-फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए ने प्रकाश अस्पताल के सहयोग से किया आयोजन

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
सेक्टर-34 स्थित कम्युनिटी सेंटर में फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूए सेक्टर-34 द्वारा आयोजित डांडिया नाइट कार्यक्रम में लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। इसमें करीब तीन हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। गरबा तथा बॉलीवुड के गानों पर सेक्टर निवासियों ने खूब गरबा और डांडिया खेला।

फेडरेशन आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि नवरात्रि के शुभ मौके पर प्रकाश अस्पताल के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी के गरबे से हुई। इसके बाद ग्रुप डांडिया शुरू हुआ। इसमें सेक्टर निवासियों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों की प्रस्तुति के बाद रॉयडन दा बैंड द्वारा लाइव प्रस्तुति से डांडिया का आगाज हुआ। गरबा के गाने शुरू होते ही निवासियों ने ग्रुप बनाकर फ्लोर पर धमाल मचाने शुरू कर दिया। देखते ही देखते कम्युनिटी सेंटर का गार्डन लोगों से खचाखच भर गया।

इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के के जैन, महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष कुलदीप मुंशी, कोषाध्यक्ष एम सी भारद्वाज, दीपाली पसारी, कर्नल (रि) आई डी त्यागी, सुधीर चौधरी, ओमेन्द्र कुमार, संजीव महतो आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *