नोएडा में 16 से 18 अक्टूबर तक ‘डांडिया धमाल 2026’, 17 को सपना चौधरी की प्रस्तुति

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नवरात्रि पर संस्कृति और मनोरंजन का संगम पेश करने के लिए नोएडा में तीन दिवसीय ‘डांडिया धमाल 2026’ का आयोजन होगा।  गुरुवार को नोएडा मीडिया क्लब, सेक्टर-29 में आयोजकों ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।कार्यक्रम 16 से 18 अक्टूबर तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, सेक्टर-62 में शाम 7 बजे से होगा। दर्शकों का प्रवेश शाम 6 बजे से रहेगा।
प्रतिदिन करीब एक हजार से 1500 लोगों के पहुंचने की संभावना है। आयोजन पारंपरिक डांडिया और गरबा की थीम पर आधारित होगा। लाइव डांडिया-गरबा नाइट के जरिए गुजरात और देश की सांस्कृतिक विरासत को परिवारों तथा युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण 17 अक्टूबर को कलाकार सपना चौधरी की लाइव प्रस्तुति रहेगी। संगीत, नृत्य और पारंपरिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन होगा।आयोजकों ने बताया कि बड़ी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रवेश, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाएं सुचारु रखने की योजना है। प्रशासन तथा पुलिस की मदद ली जाएगी। स्थल पर महिला और पुरुष सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम का उद्देश्य नवरात्रि की परंपरा को आधुनिक स्वरूप में पेश करना है। ‘डांस, डिवोशन और कम्युनिटी’ की भावना के साथ यह आयोजन नोएडा में नवरात्रि उत्सव को नया सांस्कृतिक मंच देने की दिशा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *