नोएडा स्टेडियम में 26वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी खुर्राट 11 ने अंतिम गेंद पर 1 विकेट से जीती

नोएडा, ( नोएडा खबर डॉट कॉम)

नोएडा स्टेडियम पर गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर, नोएडा स्पोर्ट्स ट्रस्ट, मानव सेवा समिति और एनपीडीए के संयुक्त तत्वावधान में 26वें कैप्टन शशिकांत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को फाइनल मैच खेला गया। इसमें पायनियर क्रिकेट क्लब और खुर्राट 11 आमने-सामने थे। फाइनल मैच खुर्राट 11 ने रोमांचक मैच की अंतिम गेंद पर जीता।

खुर्राट 11 ने टॉस जीतकर पायनियर को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। पायनियर ने 5 विकेट खोकर 178 रन बनाए। भास्कर भारद्वाज ने 59 और संदीप ने 41 रन बनाए। खुर्राट की ओर से अमित नागर और अंकित नागर ने 2-2 विकेट लिए।

रोमांचक फाइनल में खुर्राट 11 ने मैच की आखिरी गेंद पर मात्र 1 विकेट से जीत हासिल की। मिहुल चौधरी ने 54 और मनीष ने 44 रन की शानदार पारी खेली। पायनियर की तरफ से राजेश, भास्कर और तन्मय ने 2-2 विकेट चटकाए। मनीष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। क्रिकेट मैदान की शानदार देखरेख करने वाले क्यूरेटर अनवर अली को सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में श्रेष्ठ बल्लेबाजी के लिए खुर्राट 11 के अंश और श्रेष्ठ गेंदबाज एस्टर क्रिकेट क्लब के स्पर्श जैन को 5-5 हजार रुपये व ट्रॉफी दी गई। मैन ऑफ द टूर्नामेंट खुर्राट के अमित नागर को 11 हजार रुपये व ट्रॉफी मिली। सर्वाधिक 15 छक्के लगाने वाले मनीष को 2100 रुपये व ट्रॉफी दी गई। उपविजेता पायनियर क्रिकेट क्लब को 25 हजार रुपये एवं ट्रॉफी तथा विजेता खुर्राट 11 को 50 हजार रुपये एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता नोएडा के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी देव दत्त ने की। उन्होंने आयोजन समितियों के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट देश के लिए शहीद होने वाले सैनिक को समर्पित है। ऐसे माता-पिता पूजनीय हैं जिन्होंने देश की सीमा की खातिर हंसते-हंसते प्राण न्योछावर करने वाले वीर पुत्र को जन्म दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा जोन के एसीपी मयंक तिवारी, नोएडा प्राधिकरण के जीएम ए.के. अरोड़ा, मिठास स्वीट्स के निदेशक भूले राम शर्मा, नोएडा प्राधिकरण के पूर्व अधिकारी हरिदत्त शर्मा, एक्साइज विभाग में कमिश्नर रहे कुलदीप सिंह यादव, विशाल प्रॉपर्टी एंड बिल्डर्स के आर.के. गोयल तथा कैप्टन शशिकांत शर्मा के पिता फ्लाइट लेफ्टिनेंट जे.पी. शर्मा, माता सुदेश शर्मा, भाई डॉ. नरेश शर्मा और उनकी पत्नी डॉ. संगीता शर्मा उपस्थित रहे।आयोजक मंडल के नैवेद्य शर्मा, के.एल. तेजवानी, आर.के. शर्मा, एस.के. सरीन, आजाद सिंह, सुखपाल सिंह चौहान, एम.एल. शर्मा, सुभाष शर्मा, सुधीश चौधरी, अतुल गौड़, अश्वनी शर्मा, टीसी गौड़, रेखा शर्मा, हरीश चौधरी, शिवकुमार तिवारी, शुभम भारद्वाज, अमन भारद्वाज, विनोद शर्मा, जे.के.एस. चौहान, भूपेन्द्र शर्मा, यू.के. भारद्वाज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अन्य गणमान्य नागरिकों में संकल्प इंडिया की रेखा शर्मा, गीता, धन्वन्तरि बुतालिया, पारुल भारद्वाज, संसृति, अशीम बरुआ, सुरेश प्रधान, सतेंद्र शर्मा, जोगिंदर परिहार, आयुष मंगल, अनुज चौधरी, रोशन लाल, पी.एस. शर्मा, दिनेश बिष्ट, राजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने किया। डीडीसीए के रविंद्र चौधरी व संतराम ने अंपायरिंग तथा वेद चौधरी ने स्कोरिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *