ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा के व्यापारी नेता विपिन अग्रवाल ने पुलिस पर लगाया जबरन हाउस अरेस्ट का आरोप, पौत्र के जन्म दिन पर पुलिस का पहरा
गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाताओं को घर के निकट मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के लिए आरडब्ल्यूए-एओए के साथ डीएम की बैठक संपन्न
नोएडा: आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान हेतु फोनरवा कार्यालय में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
नोएडा: आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान नोएडा प्राधिकरण की वैधानिक जिम्मेदारी है : फोनरवा
नोएडा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो गांजा और वाहन बरामद

जेवर में विधायक धीरेन्द्र सिंह ने भारत रत्न भीम राव आंबेडकर को जयंती पर किया याद

जेवर, 14 अप्रैल।

जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने सोमवार को डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और बोले, बाबा साहेब के सपनों को मोदी और योगी सरकार साकार कर रही है।

जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने जेवर विधानसभा की न्याय पंचायत शमशमनगर के ग्राम श्यामनगर में स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए, उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि वंचितों का उत्थान अब केवल नारा नहीं है, बल्कि बाबा साहेब का सपना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है। आधुनिक भारत के निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ज्ञान और कर्म का संगम थे। वह सभी देशवासियों की श्रद्धा के केंद्र हैं।
इसके बाद जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने कस्बा रबूपुरा स्थित मौहल्ला अम्बेडकर नगर में डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर झाकियों का फीता काट कर शुभारंभ किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *