नोएडा: दो ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 20.6 किलो अवैध गांजा बरामद

नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
थाना सेक्टर-24 पुलिस और एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने स्थानीय खुफिया जानकारी और बीट पुलिसिंग के आधार पर दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी आरटीओ ऑफिस के पीछे गंदे नाले के पास से की गई। दोनों के कब्जे से कुल 20 किलो 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान अजय कुमार (लगभग 30 वर्ष) पुत्र सोमवीर सिंह, निवासी ग्राम दाऊपुर, थाना जवां, जिला अलीगढ़ और राजेश साह (लगभग 50 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय भोला साह, निवासी जिला खगड़िया, बिहार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त अन्य राज्यों से ट्रेन के जरिए सस्ते दामों पर गांजा लाते थे और नोएडा व एनसीआर क्षेत्र में पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचते थे। बरामदगी में एक सूटकेस के अंदर बंडलों में गांजा और यात्रा से संबंधित टिकट की छायाप्रति भी शामिल है।इस मामले में थाना सेक्टर-24 में मुकदमा संख्या 615/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *