नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गंगा जल संकल्प यात्रा से दादरी विधानसभा मेंसामाजिक रिश्ते मजबूत कर रहे हैं दीपक भाटी चोटीवाला

1 min read

गौतमबुद्धनगर, 30 जुलाई।

गँगा जल संकल्प यात्रा का कारवाँ आज दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव मोहियापुर पहुँचा, गांव पहुँचने पर अनुसार यात्रा का समाजसेवी रवि लोहिया के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

ग्राम भृमण के दौरान वरिष्ठ कोंग्रेसियों व समाजसेवियों का अभिनन्दन करते हुए यात्रा का नेतृत्व कर रहे युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि राजनैतिक नहीं बल्कि सामाजिक रिश्ता मज़बूत करने के लिए यह यात्रा अभियान शुरू किया गया है,सर्व समाज को जोड़ लिया तो कांग्रेस पार्टी अपने आप मज़बूत हो जाएगी, प्रमुख रूप से मास्टर राजन सिंह,कर्मवीर भाटी,ब्रह्म सिंह,पाला राम,धीर सिंह भड़ाना,दया राम मैनेजर,महेश नम्बरदार,अतर सिंह सिंह मास्टर जी, संदीप लोहिया को घर-घर जाकर शॉल उढ़ाकर सम्मान किया गया।

गंगाजल संकल्प यात्रा में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौतम अवाना ने निरंतर किसानो की हो रही अनदेखी को लेकर आह्वाहन किया कि आने वाले १६ अगस्त को प्राधिकरण पर होने जा रहे आंदोलन में ज्यादा से ज्यादा किसान शामिल हों।

यात्रा के दौरान ग्राम के नौजवान साथी संजीव लोहिया,सुनील लोहिया,सुंदर लोहिया,अमित लोहिया आदि मौजूद रहे।

 3,253 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.