नोएडा खबर

खबर सच के साथ

आम आदमी पार्टी ने 10वें स्थापना दिवस पर नोएडा में किया कार्यक्रम

1 min read

नोएडा, 26 नवम्बर।

आम आदमी पार्टी जिला के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संविधान दिवस और आप के 10 वे स्थापना दिवस के अवसर पर सेक्टर 18 नोएडा स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन अध्यक्षता एवं अशोक कमांडों प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ की उपस्थित में “नया दौर,नयी राजनीति” बिषय पर गोष्ठी करके मनाया गया।

कार्यक्रम में अपना विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज की आवश्यकता अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुचाया जाने की हैं जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा आज की राजनीति बिजली, पानी,शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मूलभूत आवश्यकताओं पर कार्य करने की हैं और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जी के कुशल नेतृत्व में आज आमजन की बात हो रहीं हैं। भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा किसी भी सरकार को अधिकार नहीं हैं कि संविधान सम्मत और न्याय संगत निर्णय न लिया जाये और जबरदस्ती कानून थोपा जाये। सरकार की तानाशाही की देश मे कोई जगह नहीं हैं। बिना सामाजिक न्याय के देश का सम्पूर्ण विकास सम्भव नहीं हैं। सैनिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अशोक कमांडो ने कहा आम आदमी पार्टी ने देश की राजनीति के मुद्दों को बदल दिया है जो दल जनता के मुख मुद्दों से हट कर जाति धर्म की राजनीति करते थे आज उन्के भी आम आदमी पार्टी की मुद्दों की राजनीति पर काम करने को विवश कर दिया।

इस दौरान महासचिव राकेश अवाना जिला उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा माइनॉरिटी विंग जिलाध्यक्ष दिलदार अंसारी जिला उपाध्यक्ष उदयवीर मलिक जिला सचिव जय किशन जयसवाल दादरी विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट विवेक शर्मा जेवर विधानसभा अध्यक्ष ओंकार भारती चिकित्सा प्रकोष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर बी पी सिंह सतीश गौतम राजेंद्र तोमर अभिषेक चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 4,888 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.