खबर सच के साथ

जयंत चौधरी फिर से रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, 14 फरवरी को राष्ट्रीय सम्मेलन

1 min read

नई दिल्ली, 10 फरवरी।

राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक चुनाव 2022-25 की चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने के उपरांत राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी श्री शिवकरन सिंह जी ने शुक्रवार को श्री जयन्त चौधरी को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।

रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बताया कि अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद श्री जयन्त चौधरी ने कार्यालय में स्व० चौधरी चरण सिंह जी एवं स्व० चौधरी अजित सिंह जी के चित्रों पर मार्ल्यापण किया एवं उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 14 फरवरी 2023 को कांस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में होगा, जिसमें राजनैतिक व आर्थिक ज्वलंत सवालों पर चर्चा होगी।

 125,956 total views,  71 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com |All rights reserved. | Newsphere by AF themes.