खबर सच के साथ

नोएडा में कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस मनाया, 19 से 21 अगस्त तक भारत जोड़ो अभियान चलेगा

1 min read

नोएडा, 15 अगस्त।

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नोयडा के 9 ब्लॉकों में ब्लॉक अध्यक्षों की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा एक सदभावना मार्च भी निकाला गया। सभी 9 ब्लॉकों में झण्डा फहराने के बाद सैक्टर 10 स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन व प्रदेश महासचिव विदित चौधरी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर झण्डा फहराया गया। झंडा रोहण के बाद उपस्थित सभी बच्चों एवं गणमान्य लोगों को मिठाई का वितरण किया गया। झण्डा रोहण के बाद पार्टी कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विदित चौधरी ने आगामी 19, 20 व 21 अगस्त को होने वाली भारत जोड़ो कार्यक्रम के बारे में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से सभी पदाधिकारियों को हर गांव व सैक्टर में जाना है वहीं एक दी रहना है तथा जनता से संवाद स्थापित करना है। कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताना है। यह सभी कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष एवं उन ब्लॉक के प्रभारियों के निर्देशानुसार करने है तथा इसकी सूचना प्रदेश कार्यालय पर देनी हैं।

आज के कार्यक्रमों में उपस्थित पदाधिकारियों में शहर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विदित चौधरी, मुकेश यादव, पुरुषोत्तम नागर, फिरे सिंह नगर, पवन शर्मा, रामकुमार तंवर, गौतम अवाना, अनिल यादव, संजय तनेजा, ललित अवाना, सतेंद्र शर्मा, लियाकत चौधरी, राजकुमार भारती, यतेंद शर्मा, डॉ सीमा, मधुराज, वीरो देवी, कंचन तिवारी, सुभाष शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सोमेंद्र यादव, रणबीर भाटी, मोबित खान, जावेद खान, रिज़वान चौधरी, रामकुमार शर्मा, हरेंद्र शर्मा, उपदेश श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, ज्योति पाल, संदीप सिसोदिया, दयाशंकर पांडेय,सोवेंद्र अवाना, जितेंद्र अम्बावत, अशरफ, परवेज सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 1,287 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com |All rights reserved. | Newsphere by AF themes.