गौतमबुद्घ नगर : महिला सुरक्षा और मिशन शक्ति के जरिये छात्राओं और महिलाओं को किया जागरूक
1 min readगौतमबुद्घ नगर, 3 अगस्त।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन एवं एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व मे महिला सुरक्षा टीम द्वारा गुरुवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में जाकर महिलाओं को महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन एवं एडीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में कमिश्नरेट में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 22.06.2023 से 26.06.2023 तक महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु अभियान चलाया गया था इसी के अनुपालन में प्रत्येक माह में 10 दिवस (दिनांक 21 से 30 तारीख) को अभियान चलाया जा रहा था जिसे वर्तमान में 04 दिवस और बढा दिया गया है। इसी क्रम में आज दिनांक 03.08.2023 को महिला सुरक्षा टीम द्वारा कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं को तथा स्कूलों में छात्राओं को शासन द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति, मिशन मोड आदि योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उनके द्वारा वहां उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके साधारण विवाद का निस्तारण कराया गया।
महिलाओं को मिशन शक्ति से संबंधित पम्पलेट वितरित किये गये और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई,किसी भी प्रकार की समस्या होने पर महिला हेल्प लाइन नंबर-1090, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नंबर-1076, साइबर हेल्प लाइन नंबर-1930, आपातकालीन सेवा -112, चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181 व उद्यम सखी हेल्प लाइन नंबर-1800 212 6844 व महिला थाना नोएडा गौतमबुद्धनगर का सीयूजी नं0-8595902539 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
8,388 total views, 2 views today