नोएडा खबर

खबर सच के साथ

जेवर, 9 सितंबर।

स्मार्ट विलेज बनने के बाद जेवर विधानसभा प्रदेश की सर्वोतम विधानसभाओं में शुमार हो जाएगी। हर साल काफी गांवों को यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के द्वारा स्मार्ट विलेज (आदर्श गांव) के रूप में विकसित किया जाता है, यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा जब तक जेवर विधानसभा का प्रत्येक ग्राम आदर्श गांव नहीं बन जाता।

उपरोक्त शब्द आज जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने स्मार्ट विलेज के कार्यों के शुभारंभ में ग्रामवासियों के बीच कहे। ग्राम डेरीन गुजरान, ढाकवाला और मुंहफाड़ में 11 करोड़ 80 लाख रुपए की धनराशि से बन रहे स्मार्ट विलेज के कार्यों का धीरेंद्र सिंह विधायक जेवर ने गांव की बच्चियों से शुभारंभ कराया।

शनिवार को ग्राम डेरीन गुजरान, ढाकवाला और मुंहफाड़ में 11 करोड़ 80 लाख रुपए की धनराशि से स्मार्ट विलेज के कार्यों का शुभारंभ गांव की बच्चियों से कराया। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सौजन्य से 11 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से गांव में बारात घर, ड्रेनेज, तालाबों का सौंदर्यीकरण, विद्यालय का जीर्णोद्धार व जलापूर्ति जैसी अति महत्वपूर्ण सुविधाएं नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएंगी। जेवर विधानसभा के दर्जनों ग्रामों में स्मार्ट विलेज के कार्य प्रगति पर है।
इससे पहले जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्रामों में जनसंवाद के माध्यम से ग्रामवासियों व क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही उनकी समस्याओं के समाधान हेतु, संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया गया। इस मौके सतपाल नागर, चरण सिंह, सुन्दर मास्टर, विनोद नागर, महेश नागर, धर्मेन्द्र भाटी, मनोज भाटी, राकेश भाटी, धीरज प्रमुख नवादा, नेम भाटी, धर्मवीर नेता जी व अजय मास्टर आदि लोग उपस्थित रहे।

 14,861 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.