नोएडा खबर

खबर सच के साथ

रबूपुरा की रामलीला में बोले जेवर विधायक, बुराई पर अच्छाई की जीत है रावण दहन

1 min read

जेवर, 24 अक्टूबर।

विधानसभा जेवर के कस्बा रबूपुरा में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व विजयादशमी के मौके पर रावण दहन का कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए और भव्य दृश्य का अलौकिक आनन्द लिया।

इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने बुराई का प्रतीक माने जाने वाले रावण एवं कुम्भकर्ण का पुतला दहन किया। रावण दहन के पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौक़े पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि रावण दहन असत्य पर सत्य की जीत है, बुराई पर अच्छाई की जीत है। उन्होंने कहा रावण के साथ साथ अपनी बुराइयों और कमजोरियों को भी हमें जला देना है तथा हमें यह कोशिश करनी चाहिए कि देश और प्रदेश निरंतर आगे बढ़े, तभी विजयादशमी का अनुभव होगा।
इस मौके पर उपस्थित बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि रामलीला के जरिये हम भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी प्रेरणा से भारतीय संस्कृति की जड़ों को मजबूत करते हैं। उनकी लीला हमारे लिए आदर्श जीवन संहिता है।

 5,377 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.