नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा, 28 जनवरी।

नोएडा के सेक्टर 112 स्थित रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (किसान कोटा) की इस वर्ष की प्रथम जनरल बॉडी मीटिंग एस.के.ए- 25 पर रविवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई जिसमें सैक्टर वासियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। GBM में निम्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई जिसे सर्वसहमति से सैक्टर वासियों द्वारा अनुमोदित किया गया।

आरडब्ल्यूए महासचिव देवदत्त शर्मा ने बताया कि जीबीएम में एसोसिएशन की स्थाई सदस्यता शुल्क रू/=5100 निर्धारित की गई। वार्षिक विकास शुल्क 1 जनवरी 2024 से रू /=4800 निर्धारित किया गया। दिसम्बर 2023 तक विकास शुल्क ना जमा किये जाने वाले सदस्यों को विशेष छूट प्रदान करते हुए 15 फरवरी 2024 तक रू /=2400 जमा करने का एक अवसर ओर दिया गया है। इसके बाद पिछला बकाया विकास शुल्क रु /=3600 देय होगा।

महासचिव के अनुसार RWA (किसान कोटा) के नियमावली में वांछित कुछ संसोधनों को सर्वसम्मति से सैक्टर वासियों ने पारित किया।
इसके अलावा आगामी सभी त्यौहारो/राष्ट्रीय पर्वों पर होने वाले आयोजनों के लिए श्री एल.डी. शर्मा व श्री गिरीश राघव के नेतृत्व में श्री संजीव सिंह,मोहित शर्मा एवम श्री कुलदीप जी सहित पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया जिनके प्रस्ताव पर RWA (किसान कोटा) भविष्य में अमल करेगी।इसके अलावा महासचिव महोदय ने 30/10/2023 से अब तक सेक्टर में किये गये विकास कार्यो/प्रयासों से सैक्टर वासियों को अवगत कराया तथा आगामी अवधि में विकास सम्बन्धी कार्ययोजना को भी सूचित किया गया।
इस मौके पर कोषाध्यक्ष श्री राजेश अरोड़ा द्वारा सैक्टर वासियों से विकास शुल्क समय से जमा करने का भी निवेदन किया गया। तत्पश्चात अध्यक्ष द्वारा उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन कराया गया।

 12,217 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.