नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : धोखाधड़ी से फर्जी वीजा, पासपोर्ट बनवाने और विदेश में नौकरी दिलाने वाले दो गिरफ्तार

1 min read

नोएडा, 29 जनवरी।

थाना बिसरख पुलिस ने धोखाधड़ी कर फर्जी वीजा व पास पोर्ट बनाने वाले गिरोह का फर्दाफाश कर 01 अभियुक्त एवं 1 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 लैपटॉप मय पैन ड्राइव, 5 मोबाइल फोन, 6 डेबिट कार्ड , 6 आधार कार्ड , जाली मौहर व कुल 30500 रूपये नकद व 01 फर्जी पासपोर्ट एवं वीजा बरामद किये गए हैं।

पुलिस मीडिया सेल के अनुसार 29 जनवरी 2024 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा दुकान संख्या एसएफ 95 गौर सिटी सेन्टर से लोगो के साथ फर्जी पासपोर्ट व वीजा बनवाने व विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर पैंसे ऐठने वाले अभियुक्त मुकेश कुमार पुत्र युगल मेहतो निवासी मयुर गंज त्रिलोकपुरी, दिल्ली व अभियुक्ता सुष्मा पत्नी स्व0 हेमराज निवासी ग्राम चन्द्रा गिरी 07,थाना थानकोट, काठमाण्डु नेपाल हाल पता बिशनपुरा सेक्टर 58 नोएडा गौतमबुद्धनगर को दुकान संख्या एसएफ 95 गौर सिटी सेन्टर से मय घटना में प्रयुक्त लैपटाप व अन्य उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1.मुकेश कुमार पुत्र युगल मेहतो निवासी मयुर गंज त्रिलोकपुरी, दिल्ली ।
2.अभियुक्ता सुष्मा पत्नी स्व0 हेमराज निवासी ग्राम चन्द्रा गिरी 07, थाना थानकोट, काठमाण्डु नेपाल हाल पता बिशनपुरा सेक्टर 58 नोएडा गौतमबुद्धनगर

आपराधिक इतिहास –
1.मु0अ0सं 58/2024 धारा 420/406/467/468/471 थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर ।
2.मु0अ0सं0 166/2022 धारा 420/406/467/468/471 थाना सेक्टर 20 जनपद गौतमबुद्धनगर ।

 9,443 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.