नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नई दिल्ली/नोएडा, 13 फरवरी।

ब्रह्मास्त्र ब्राह्मण संघ का प्रथम स्थापना दिवस नई दिल्ली में रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय सांसद व जाने माने फ़िल्म अभिनेता मनोज तिवारी मौजूद थे।

कठिन परिश्रम, प्रतिभा, कौशल और बुद्धिमत्ता के बल से सफलता का परचम लहराने वाली ब्राह्मण विभूतोयों को लोकप्रिय सांसद श्री मनोज तिवारी ने सम्मानित किया।

ऐसी महान विभूतियों ने अपनी उन्नति और प्रगति के साथ-साथ देश को तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का गर्मजोशी से संकल्प लिया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ नरेश शर्मा ने ब्राह्मणों को ईश्वर प्रदत्त बौद्धिक क्षमता के विकास के साथ-साथ अपनी उन्नति और प्रगति करने के लिए प्रेरित किया।
संरक्षक-रिटायर्ड चीफ जस्टिस श्री राकेश तिवारी जी, भारतीय पुरातत्व विभाग के बोर्ड मेम्बर श्री टी एन तिवारी, नीति आयोग के डायरेक्ट श्री बी बी शर्माजी ने उपस्थित हुए सभी विप्रबन्धुओं का उत्साह वर्धन किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री विश्वपति त्रिवेदी, श्री देव दत्त शर्मा, जी एस टी कमिश्नर श्री अरुण द्विवेदी जी, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल श्री चेतन शर्मा, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विवेक नारायण शर्मा, श्री रोहित पांडेय, श्री शशांक वाजपेयी, एप्पल की डायरेक्टर सुश्री जया अवस्थी, नोबल बैंक के सीईओ श्री वी के शर्मा, अमर दीक्षित, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रेणु पाठक,जानेमाने उद्यमी श्री नैवेद्य शर्मा, श्री के एन पांडेय, श्री वरुण तिवारी, रवि तिवारी, पारस शर्मा, श्री राम रतन शर्मा, श्री पीयूष द्विवेदी, श्री भारतेंदु शर्मा, श्री ए डी पाण्डेय, श्री पुष्पेन्द्र तिवारी, फोनरवा अध्यक्ष श्री योगेंद्र शर्मा, श्री त्रिलोक शर्मा उपस्थित हुए।

ब्रह्मास्त्र ब्राह्मण संघ से उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा, पुनीत पाण्डेय, महासचिव डी डी तिवारी, कोषाध्यक्ष सुभाष पांडेय, संगठन सचिव अभिनव पाण्डे, अनुज त्रिपाठी, राहुल द्विवेदी, प्रतुल पाण्डेय, सचिव अनुभव शर्मा, महेश केशव, चंद्रेश शर्मा, एडवोकेट अरविंद मिश्रा, ठाकुर प्रसाद तिवारी उपस्थित हुए।

 13,666 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.