नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा : श्रीराम मित्र मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, 23 तक चलेगी

1 min read

नोएडा, 18 मार्च।

सेक्टर-20 स्थित श्रीहनुमान मंदिर में रविवार से श्रीराम मित्र मंडल नोएडा द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ उत्साहपूर्वक प्रारंभ हुआ।कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में निकाली गयी। कथा का समापन 23 मार्च को होगा।। प्रतिदिन सायं 04 बजे से 07.30 बजे तक कथा व्यास आचार्य विष्णुकांत पराशर जी द्वारा श्रीमद्भागवत जी की कथा का गुणगान किया जायेगा।

आज की कथा में व्यास जी ने भागवतजी की महिमा का गुणगान किया तथा भक्ति,ज्ञान और वैराग्य के बारे में बताया।22 मार्च को होली मंगल मिलन का आयोजन किया जाएगा।23 मार्च को अंतिम दिन कथा पूर्वाह्न 10.00 बजे शुरू होगी तथा हवन एवं व्यास पूजन के साथ ही कथा का समापन हो जायेगा।
इस अवसर पर आयोजन समिति के चेयरमैन उमाशंक़र गर्ग,अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ,महासचिव मुन्ना कुमार शर्मा,संयोजक अनिल गोयल,कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बजरंगलाल गुप्ता,पवन गोयल,राजकुमार गर्ग, सुशीला शर्मा,रामपाल भाटी,गंगाराम यादव, एस एम गुप्ता, अनंत वर्मा, राकेश सोनी,मनोज गोयल विनय गुप्ता सहित सैकड़ों भक्त उपस्थित थे।

 9,573 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.