नोएडा में बीजेपी महिला मोर्चा ने सिटी सेंटर के पास सदस्यता अभियान चलाया
1 min read
नोएडा, 16 नवम्बर।
नोएडा महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शारदा चतुर्वेदी जी के नेतृत्व में मंगलवार को नोएडा महिला मोर्चा जिला पदाधिकारियों द्वारा नोएडा सिटी सेंटर में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई ,जिसमें मुख्य रुप से मुख्य अतिथि के रूप में डॉ महेश शर्मा, सांसद जी की गरिमामयी उपस्थिति रही । कार्यक्रम में महिला मोर्चा द्वारा काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के नवीन सदस्य बनाये गए ,जनमानस ने भाजपा की इस कार्यशैली को सराहनीय कदम बताया, इस अभियान को सफल बनाने में महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती गिरिजा सिंह जी , प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी श्रीमती सुचित्रा कक्कड़ जी, प्रदेश महिला मोर्चा सदस्य श्रीमती प्रज्ञा पाठक जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (प्रवासी महिला मोर्चा नोएडा) श्रीमती अल्पना चौहान जी ,जिला महामंत्री मधु मेहरा जी , उपाध्यक्ष डॉक्टर दीपाली दीक्षित जी, ममता तिवारी, इंदु ,भारतीय नौटियाल , राजश्री , रेखा शर्मा, रेनू बाला एवं शारदा सिंगल जी का सराहनीय योगदान रहा।
6,328 total views, 2 views today