उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी का दांव, लागू होगी नई जनसंख्या नीति
1 min readउत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी का दांव, लागू होगी नई जनसंख्या नीति
विनोद शर्मा
नई दिल्ली, 10 जुलाई।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 2022 के चुनावों से पहले प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने का फैसला किया है। यह फैसला 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के दिन से लागू किया जा रहा है। इसके तहत हम दो, हमारे दो का नियम मानने वालों को अतिरिक्त सुविधाएं देने की तैयारी है। चुनाव लड़ने के लिए भी दो बच्चों वाले कानून को अमल में लागू करना है। राज्य के विधि आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।
योगी का यह दांव क्या ध्रुवीकरण की दिशा में अहम होगा
उत्तर प्रदेश की आबादी 22 करोड़ से ज्यादा है। वैसे तो ग्रामीण क्षेत्र में जनसंख्या का यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। पश्चिम यूपी के कई जिलों में अल्पसंख्यको की आबादी बढ़ रही है, उसके हिसाब से जनसंख्या नियंत्रण के उपाय कितने कारगर होंगे यह समय बताएगा। कांग्रेस ने भी 1975 में आपातकाल के दौरान हम दो हमारे दो की नीति लागू की थी, उसमे सरकारी मशीनरी पर दुरुपयोग और ज्यादती के आरोप लगे थे। तब इसके छींटे इंदिरा, संजय और बंसीलाल पर भी लगे थे। नई जनसंख्या नीति पर यूपी में विपक्ष के नेता क्या रुख अख्तियार करेंगे यह आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। देश भर में नई जनसंख्या नीति को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व संजीव बालियान, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल भी मुखर हैं। ये सभी आने वाले सत्र में संसद में इस कानून पर चर्चा चाहते हैं। यूपी में इसे लागू करने पर यह बहस निश्चित रूप से तेज होगी।
2,778 total views, 2 views today