नोएडा खबर

खबर सच के साथ

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह के लिए नोएडा में किया प्रचार

1 min read

नोएडा, 3 फरवरी।

केंद्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर ने नोएडा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह के पक्ष में चौपाल लगा कर समर्थन मांगा।  उन्होंने भाजपा को समर्थन देने अपील की।

भारतीय जनता पार्टी नोएडा विधानसभा चुनाव में धुंआधार चुनाव प्रचार छेड़ा हुआ है आज उसी क्रम में भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर जी भाजपा प्रत्याशी श्री पंकज सिंह जी के पक्ष में गांव मोरना और सलारपुर में ग्रामीणों के साथ बैठक और डोर टू डोर भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह जी के के लिए वोट मांगा।
केंद्रीय मंत्री जी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य में गिना जाता था लेकिन अब  योगी जी के नेतृत्व में उत्तम प्रदेश में गिना जाने लगा है, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अंदर शाम के 5 बजे के बाद बहन- बेटी घर से बाहर नही निकलती थी लेकिन आज के समय में वे अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है।
केंद्रीय मंत्री जी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा और सशक्त एवं समृद्ध भारत ही संपूर्ण विश्व का नेतृत्व कर सकता है।
मंत्री जी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चहुमुखी विकास हो रहा है आज उत्तर प्रदेश विदेशी निवेश के मामले में देश में अग्रणी स्थान पर पहुंच गया है उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था मजबूत होने से भय का माहौल समाप्त हुआ है आज प्रदेश में कानून का राज है।
जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से समूचे क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास होगा और यहां के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
इस मौके पर चमन अवाना, भूपेश चौधरी, राजेंद्र अवाना , ओमवीर अवाना , तन्मय शंकर, प्रवीण कुमार झा, अर्पित मिश्रा , नीता बाजपेयी, कुंदन कुमार, राहुल मुखिया , रोहित नागर ,इंदराज खटाना ,डॉ प्रसन्यजीत मैत्रा, चंदन शर्मा, अंकित भाटी,,दीपक अवाना, सुमित भाटी, मांगेराम बैसोया, राहुल शर्मा, घनस्याम झा, मनीष चौहान,निखिल झा, अभय त्यागी, सुरेश कुमार संजय बैंसला, महाबर जी सहित देवतुलय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 3,050 total views,  4 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.