खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में महात्मा बुद्ध जयंती और मातृ दिवस का आयोजन

ग्रेटर नोएडा।

रविवार को मातृ दिवस और सोमवार को महात्मा बुद्ध की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को नॉलेज पार्क-5 स्थित गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंटर कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर राजीव कुमार प्रधानाचार्य के द्वारा दीप प्रचलन के साथ शुरू हुआ।

कार्यक्रम का प्रारंभ महात्मा बुद्ध की वंदना से शुरू हुआ। उनके ज्ञान व उपदेश पर आधारित नाटक, कविता,
एवं भाषण का प्रस्तुतिकरण किया गया। वहीं, मातृ दिवस के अवसर पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। “मां तु कितनी अच्छी है…..”गाने, कविता व नाटक के माध्यम से मां को ईश्वर से भी बढ़कर बताया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए महात्मा बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों से मां के अनमोल वचनों का अनुसरण करने को कहा। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *