खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

ग्रेटर नोएडा: छात्रों के लिए करियर ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

ग्रेटर नोएडा, 9 मई।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से शुक्रवार को गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज और सावित्रीबाई फुले बालिका इंटर कॉलेज के 10वीं, 11वीं व 12वीं के छात्रों के लिए करियर ओरियंटेड प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह की मौजूदगी में दोनों विद्यालयों के 10, 11 व 12वीं के छात्रों को आईआईटी रुड़की के पासआउट संदीप सिंघल ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर से जुड़ी तमाम जानकारी दी। केआर मंगलम वर्ल्ड स्कूल की निदेशिका ज्योति गुप्ता ने भी छात्रों के भविष्य से जुड़ी तमाम जरूरी जानकारी दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *