नोएडा में रविवार 22 नवम्बर को होगा निःशुल्क मेगा हेल्थ मेला, नामी अस्पतालों के विशेषज्ञ देंगे मुफ्त परामर्श

नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम
शहरवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नोएडा डायबिटिक फोरम द्वारा रविवार, 22 नवंबर को ‘निःशुल्क मेगा हेल्थ मेला-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जूनून चैरिटेबल सोसाइटी और नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) के सहयोग से सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, सी-41, सेक्टर-12, नोएडा में संपन्न होगा।
नोएडा डायबिटिक फोरम के अध्यक्ष डॉ. जी. सी. वैष्णव के नेतृत्व में संस्था वर्ष 1996 से सामुदायिक स्वास्थ्य और जन-जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस वर्ष भी “आपका स्वास्थ्य ही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है” के संदेश के साथ यह मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है, ताकि लोग समय रहते संभावित बीमारियों की पहचान कर सकें और विशेषज्ञ चिकित्सकों से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।शिविर में ब्लड शुगर और HbA1c, लंग फंक्शन टेस्ट (PFT), न्यूरोपैथी स्क्रीनिंग, बोन मिनरल डेंसिटी (BMD), ईसीजी, फाइब्रोस्कैन (लिवर जांच), लिपिड प्रोफाइल और यूरिक एसिड जैसी कई महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी।इस स्वास्थ्य मेले में एनसीआर के प्रतिष्ठित अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इनमें यथार्थ, मेदांता, फेलिक्स, कैलाश, मेट्रो, नियो, सुमित्रा, मानस, मैक्स, आई केयर आई हॉस्पिटल, विनायक, इंडोगल्फ, एनएमएच और प्रकाश अस्पताल के डॉक्टर शामिल हैं।
कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू होगा। पंजीकरण का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा। नोएडा डायबिटिक फोरम ने समस्त नोएडावासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य पहल का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *