खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

जब नोएडा पुलिस ने 11 वर्ष के गुमशुदा बालक को ढूंढकर परिजनों की आंखों के आंसू पौंछे

नोएडा, 10 मई।

थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस ने 11 वर्ष के गुमशुदा नाबालिग बच्चे को सकुशल तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर उनके मायूस चेहरे पर खुशी ला दी।

पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि  10.05.2025 को थाना सेक्टर-20 नोएडा पर सूचना प्राप्त हुई कि एक नाबालिग बच्चा उम्र करीब 11 वर्ष निवासी सेक्टर-20 नोएडा, गौतमबुद्धनगर बिना बताये घर से कही चला गया है। उक्त बच्चा बोलने व सुनने में काफी कमजोर है परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी बच्चे के बारे में कुछ पता नही चल रहा है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये बच्चे की तलाश हेतु पुलिस टीम का गठन कर आस-पास के सभी CCTV कैमरों की फुटेज चैक की गयी।

पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुये बच्चे को दिनांक 10.05.2025 को सेक्टर-19 नोएडा के पास से सकुशल तलाश कर लिया गया एवं उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बच्चे को परिजनों द्वारा थाना सेक्टर-20 नोएडा पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *