मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

राजनीति : युवा नेता जोगेंद्र सिंह अवाना को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने राजस्थान रालोद के प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली, 14 मई।

राजस्थान की नदबई विधानसभा सीट से विधायक रहे जोगेंद्र सिंह अवाना को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह ने बुधवार को राजस्थान राष्ट्रीय लोकदल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है नई दिल्ली में आज उनके नाम की आधिकारिक रूप से घोषणा की गई जोगिंदर अवाना ने अप्रैल महीने में ही राष्ट्रीय लोक दल ज्वाइन किया था उन्हें राजस्थान में राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जोगेंद्र सिंह अवाना मुख्य रूप से राजस्थान के भरतपुर जिले की नदबई विधानसभा सीट से विधायक रह चुके है।
राजनीतिक करियर:
चुनाव और दल:
जोगेंद्र सिंह अवाना ने 2018 में नदबई विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव जीता था। उन्होंने राजपरिवार की सदस्य और तीन बार की विधायक कृष्णेंद्र कौर दीपा को हराया था। 2019 में, बसपा के छह विधायकों के साथ उन्होंने कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली थी।
2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में वे कांग्रेस के टिकट पर नदबई से लड़े, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जगत सिंह से हार गए थे। अप्रैल 2025 में, अवाना ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) जॉइन कर लिया, जिसकी शपथ RLD प्रमुख जयंत चौधरी ने दिलाई।
अवाना को अशोक गहलोत सरकार में देवनारायण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अवाना गुर्जर जाति से हैं और नदबई, जो गुर्जर बाहुल्य क्षेत्र है, में उनका प्रभाव रहा है।
वे मूल रूप से नोएडा के झुंडपुरा गांव के रहने वाले हैं।
RLD में राजस्थान RLD के प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते में वे राजस्थान में RLD को जमीनी रूप से मजबूत करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *