नोएडा: आवारा कुत्तों पर यूपी सरकार का सर्कुलर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन: विजय गोयल, पूर्व केंद्रीय मंत्री
नोएडा: सोरखा गांव में किसानों के घर तोड़े जाने पर विवाद,भारतीय किसान परिषद की प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी
नोएडा पंजाबी समाज ने गौतमबुद्धनगर जिले की राजनीति में मांगी भागीदारी, 2027 विधानसभा चुनाव पर नजर: विपिन मल्हन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही दिल की बात
मायावती का पैतृक गांव बादलपुर: गौतम बुद्ध नगर में तीनो विधानसभा में बसपा की बैठकें, बहुजन समाज को जोड़ने का मौका
नोएडा: प्राधिकरण की वादाखिलाफी के खिलाफ किसानों ने डीसीपी को सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री से मुलाकात की मांग

नोएडा में “प्रतिभाओं का महाकुंभ” 38 वां एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल युथ फेस्टिवल “एमिटी उत्सव”का उद्घाटन

– प्रख्यात कलाकारों राजा रेड्डी, राधा रेड्डी और सांसद महेश शर्मा ने किया उद्घाटन

नोएडा, 4 मार्च।

एमिटी विश्वविद्यालय में 03 से 07 मार्च 2025 तक आयोजित किये जा रहे 38वें एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टीवल ‘‘एमिटी उत्सव 2025’’ के विभिन्न सांस्कृति प्रतियोगिताओं के महाकुंभ का शुभारंभ प्रख्यात कुचिपुड़ी कलाकार पद्मश्री और पद्मभूषण डा राजा रेड्डी एवं श्रीमती राधा रेड्डी सांसद डा महेश शर्मा, प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती कमलिनी अस्थाना और नलिनी अस्थाना, भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के अध्यक्ष प्रो विनय पाठक, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला, भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) की सेक्रेटरी जनरल डा पंकज मित्तल और अतिरिक्त सचिव डा ममता रानी अग्रवाल द्वारा किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में देश के 148 विश्वविद्यालयों से लगभग 2500 छात्र हिस्सा ले रहे है।

प्रख्यात कुचिपुड़ी कलाकार पद्मश्री डा राजा रेड्डी ने कहा कि हम अपने जीवन में भारतीय कला के लिए पूर्णत समर्पित है, प्राचीन समय से भारत अपने गतिशील, जीवंत,और विविध रीति-रिवाजों, भाषाओं और परंपराओं के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यह दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है जिसने वेदों, उपनिषदों और भगवद गीता जैसे महाकाव्यों को जन्म दिया है। इसे सार्वभौमिक ज्ञान और पूर्व का अमृत के देश के रूप में भी जाना जाता है। नृत्य, रूप, काव्यात्मक अभिव्यक्तियाँ लयबद्ध पैटर्न और चेहरे के हाव-भाव के माध्यम से बोलती हैं, और यह विभिन्न मानवीय भावनाओं और संवेदनशीलताओं की अभिव्यक्ति है। एमिटी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक है और इसने देश के विभिन्न हिस्सों के छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर प्रदान किया है।

सांसद डा महेश शर्मा ने कहा कि आप युवा हमारे देश का भविष्य और उसकी शक्ति है और देश को विकसित राष्ट्र बनाने में आपका योगदान आवश्यक है। डा शर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में सैकड़ों विश्वविद्यालय हिस्सा ले रहे है और मुझे गर्व है कि यह कार्यक्रम मेरे अपने लोकसभा क्षेत्र की विश्व प्रसिद्ध एमिटी विश्वविद्यालय में हो रहा है। भारत जो विविधताओं का देश है और इसकी असली शक्ती यहां के पांरपरिक मूल्यों में है। आज विश्व में भारत का महत्व केवल राजनितिक रूप से ही नही बल्कि अध्यात्मिक मूल्यों की वजह से बढ़ रहा हैै।

प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना पद्मश्री श्रीमती नलिनी अस्थाना ने कहा कि कला का साहित्य से, साहित्य का संस्कृती से और संस्कृती का समाज से अनूठा संगम है। अपनी बात को व्यक्त करने का कला एक सशक्त माध्यम है। कला का ज्ञान अंदर से बाहर की ओर जाता है जो आपका स्वंय से साक्षात्कार करवाता है। उन्होनें कहा कि जो छात्र सदैव किताबों तक सीमित रहते है वह एक क्षेत्र में सीमित होकर रह जाते है और जीवन को जीने व समझने के लिए कला को आत्मसात करना जरूरी है।

भारतीय विश्वविद्यालय संघ (एआईयू) के अध्यक्ष प्रो विनय पाठक ने कहा कि एआईयू और एमिटी मिलकर एक नया इतिहास रच रहे है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में छात्र हिस्सा ले रहे है। इस देश में प्राचीन समय में शिक्षा या तो संगीत के माध्यम से या कला के माध्यम से प्रदान की जाती है जिसमें कविता भी एक माध्यम बना। उपनिषद वेद सभी कवित्त के स्वरूप में लिखे गये। विज्ञान, कला एवं संस्कृती का बहुत बड़ा जुड़ाव रहा जो अध्यात्म से भी जुड़ा। उन्होनें कहा कि हर छात्र को कम से कम 1 घंटे किसी भी कला जैसे संगीत, चित्र बनाने आदि करना चाहिए जो आपके तनाव को कम करने का माध्यम बनेगा।

एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डा बलविंदर शुक्ला ने कहा कि यह उत्सव उल्लेखनीय प्रदर्शनों, हार्दिक अभिव्यक्तियों और प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन है जो भाग लेने वाले छात्रों के अटूट समर्पण और जुनून को उजागर करते हैं। मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शनों से लेकर प्रतिद्वंद्विता तक, ऊर्जा से भरा हुआ है, प्रेरणा जगाता है और आजीवन मित्रता बनाता है। एमिटी में यह एक ऐसा मंच प्रदान हो रहा है जहाँ सपने साकार होते हैं, आकांक्षाएँ आकार लेती हैं और साझा महत्वाकांक्षा के माध्यम से सौहार्द के बंधन बनते है।

38वें एआईयू इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टीवल ‘‘एमिटी उत्सव 2025’’ के आज समूह गीत (पश्चिमी), संास्कृतीक नृत्य (भारतीय), वन एक्ट प्ले, शास्त्रीय वाद्य प्रतियोगिता, ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, वक्तृत्व प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, भारतीय स्वर प्रतियोगिता, कोल्लाज प्रतियोगिता और माइम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ऑन स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में कुल 23 प्रतिभागीयों ने हिस्सा लिया जिन्हे ‘‘ दैनिक जीवन में जो वस्तुएं आपको प्रेरित करती है’’ विषय पर चित्र बनाना था। विदित हो कि सभी कार्यक्रमों के विजेता प्रतिभागीयों के नामों की घोषणा 07 मार्च को समापन समारोह के दौरान होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *