नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

नई दिल्ली, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी में को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) लॉन्च कर दिए हैं। यह कदम पूरे देश में एकीकृत शहरी परिवहन और ‘वन नेशन, वन कार्ड’ की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
ये कार्ड अब दिल्ली मेट्रो के अलावा देश के अन्य मेट्रो सिस्टम, बसों और विभिन्न ट्रांजिट नेटवर्क पर भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इससे यात्रियों को एक ही ओपन-लूप कार्ड से पूरे देश में सहज यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
इस मौके पर दिल्ली मेट्रो मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में DMRC के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार और एयरटेल पेमेंट्स बैंक के MD & CEO अनुभ्राता बिस्वास समेत दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
दो प्रकार के कार्ड उपलब्ध होंगे:

  • डेबिट कार्ड
  • PPI-MTS (प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट फॉर मास ट्रांजिट सिस्टम) कार्ड

ये कार्ड अगले 10 दिनों में दिल्ली मेट्रो की सभी स्टेशनों पर उपलब्ध हो जाएंगे। यात्रियों को अब स्टेशनों पर लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि वे DMRC ऐप या एयरटेल ऐप के जरिए किसी भी समय डिजिटल रूप से रिचार्ज कर सकेंगे।

डॉ. विकास कुमार, प्रबंध निदेशक, DMRC ने कहा, “DMRC यात्री सुविधा बढ़ाने के लिए लगातार नवाचारी समाधान अपनाता रहा है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ यह विशेष साझेदारी हमारे यात्रियों को न सिर्फ दिल्ली मेट्रो बल्कि पूरे देश के विभिन्न ट्रांजिट सिस्टम पर निर्बाध और इंटरऑपरेबल यात्रा की सुविधा देगी।”
अनुभ्राता बिस्वास, MD & CEO, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने कहा, “DMRC के साथ यह साझेदारी शहरी गतिशीलता को सरल और आधुनिक बनाने की हमारी साझा दृष्टि को दर्शाती है। को-ब्रांडेड ‘ऑन-द-गो’ NCMC कार्ड के जरिए हम यात्री अनुभव को बेहतर बना रहे हैं और ‘वन नेशन, वन कार्ड’ के लक्ष्य को साकार कर रहे हैं।”बताते चलें कि पहले जारी किए गए पुराने कार्ड भी पहले की तरह काम करते रहेंगे। DMRC आगे भी NCMC कार्डों की बिक्री को बढ़ावा देता रहेगा।यह पहल डिजिटल भुगतान को रोजमर्रा की यात्रा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *