मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा मीडिया क्लब में वरिष्ठ पत्रकार डॉ विजय राय को मीडियाकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

नोएडा,14 मई।

सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में मंगलवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया ,गौरतलब है की नॉएडा मीडिया क्लब के सम्मानित सदस्य और राष्ट्रिय सहारा के समूह सम्पादक डॉ विजय कुमार राय जी का गंभीर बीमारी के चलते बीते 4 मई को देहावसान हो गया था।

स्वर्गीय डॉ विजय कुमार राय जी की याद में क्लब के सदस्यों और अन्य मीडिया संस्थान द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा के जरिये उन्हें याद किया गया और मृत आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की गयी। सभा के दौरान नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष श्री आलोक द्विवेदी जी ने स्वर्गीय डॉ विजय कुमार राय को याद करते हुए कहा की उनका जीवन अपने आप में एक आदर्श है कैसे उन्होंने ने अपनी मेहनत के बल पर एक संवाददाता से लेकर समूह संपादक तक का सफर तय किया उनका व्यवहार अपने हर कर्मचारी को ख़ुश रखते थे और हर कर्मचारी भी उन्हें अपना बॉस मनाने की बजाय बड़ा भाई मनाते थे, उनके बहुत से ऐसे संस्मरण है जो उनके कुशल नेतृत्व की याद दिलाते हैं।

संवाददाता से समूह संपादक तक का सफर किया था तय

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के रहने वाले डॉ विजय कुमार राय की प्राथमिक शिक्षा गोरखपुर और आजमगढ़ से हुई वहीँ स्नातक की पढ़ाई उन्होंने कुशीनगर से की साथ ही बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से उन्होंने समाजशास्त्र और पत्रकारिता की शिक्षा के बाद उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने कई वर्ष शिक्षक के रूप में भी अपना योगदान किया ,दूसरी पारी में उन्होंने राष्ट्रिय सहारा अखबार में बतौर संवादाता के रूप में उन्होंने अपनी शुरुआत की और उन्होंने वहां से राष्ट्रिय सहारा के समूह संपादक तक का सफर तय किया।इस दौरान सभी के द्वारा मौन रख कर स्वर्गीय डॉ विजय कुमार राय जी को याद किया गया और उनके चित्र में पुष्प अर्पित कर आत्मा की शाँति के लिए प्रार्थना की गयी।

भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के राकेश टिकैत ने भी दी श्रद्धांजलि

नोएडा मीडिया क्लब में हुए श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राकेश टिकैत भी पहुंचे और उन्होंने स्वर्गीय डॉ विजय कुमार राय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान विनोद शर्मा, सुरेश चौधरी,अमित चौधरी,जेपी सिंह,दानिश अज़ीज़, अश्वनी कुमार,दिनेश शर्मा,जगदीश शर्मा,पवन राज,दिनेश सिंह, देव गुर्जर,धीरेन्द्र अवाना, संतोष सिंह, अरुण सिन्हा, मनोहर त्यागी,मनोज वत्स, संगीता चौधरी, सुनैना,राजकुमार चौधरी, संदीप कुमार,वरुण श्रीवास्तव, सनम यादव, बलवीर, सुनील अवाना, निशांत शर्मा, प्रवेश चौधरी,देवेंद्र प्रभात, वीरेंद्र मलिक, आरबी यादव,मुकेश गुप्ता, ए के लाल,जीतेन्द्र प्रताप सिंह,बी के अवस्थी, अनुराग सिंह, निषेश जैन, राजीव मंडल, विनायक गुप्ता, अमर सैनी, हिमांशु बहुगुणा आदि मीडियाकर्मी और किसान नेता पवन खटाना समेत कई किसान नेता भी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *