मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा के सुनपुरा में 40 करोड़ की जमीन से अतिक्रमण हटाया

ग्रेटर नोएडा, 10 जून।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने मंगलवार को ग्राम सुनपुरा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण ने खसरा संख्या-429 पर लगभग 20,000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया, जिसकी अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपये से अधिक है। इस क्षेत्र में कालोनाइजर बिना अनुमति और बिना नक्शा पास कराए अवैध कालोनी विकसित करने की कोशिश कर रहे थे।
प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि कालोनाइजर को कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन वे चोरी-छिपे निर्माण कार्य जारी रखे हुए थे। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने 6 जेसीबी और 5 डंपर की मदद से तीन घंटे में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पूरी की। इस अभियान में परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह, विशेष कार्याधिकारी जितेंद्र गौतम, वर्क सर्किल-2 के प्रभारी सन्नी यादव, वर्क सर्किल-7 के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा, बृजेन्द्र कुमार कुशवाहा, नितीश कुमार, अभिषेक पाल, विवेक किषोर और अन्य स्टाफ ने पुलिस व सुरक्षा कर्मियों के साथ मिलकर हिस्सा लिया।
एसीईओ प्रेरणा सिंह ने चेतावनी दी कि सुनपुरा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आता है और बिना अनुमति या नक्शा पास कराए कोई भी निर्माण अवैध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से पूरी जानकारी लें और अवैध कालोनियों में अपनी मेहनत की कमाई न फंसाएं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *