ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में फूलों से सजी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक – पहली बार ड्रोन शो ने मचाया धमाल, राष्ट्रभक्ति का रंग छाया!
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा दांव: ISRO-NRSC MoU, AI से होगी अतिक्रमण पर सख्त निगरानी
केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता
गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी

नोएडा में कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान कार्यशाला सम्पन्न

– ब्लॉक और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प
नोएडा, 10 जून।
महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय सैक्टर 52, नोएडा में मंगलवार को संगठन सृजन अभियान की एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में नोएडा के प्रमुख कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, फ्रंटल प्रकोष्ठ और महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने की, जिसमें संगठन को मजबूत करने और नोएडा में ब्लॉक स्तर की कमेटियों के गठन पर विस्तृत चर्चा हुई।
कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार भाटी ने कार्यशाला में कहा कि नोएडा में ब्लॉक और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक वरिष्ठ कांग्रेसी और कार्यकर्ता का सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। भाटी ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से नोएडा के लोगों को कांग्रेस पार्टी से और अधिक जोड़ने का अवसर मिलेगा, साथ ही पार्टी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी।
मुकेश यादव ने अपने संबोधन में कहा, “संगठन सृजन अभियान के तहत हम नोएडा के हर बूथ तक पहुंचेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा।”
कार्यशाला में सुभाष गांधी को ब्लॉक स्तर की कमेटियों के गठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। उनका योगदान संगठन को और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण होगा। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस की पहुंच को नोएडा के हर बूथ तक विस्तारित करना और संगठन को मजबूत करना रहा। लिए गए निर्णयों को शीघ्र लागू करने की योजना बनाई गई है।
कार्यशाला में प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, प्रदेश सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर पवन शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक लियाकत चौधरी, चरण सिंह यादव, राजकुमार त्यागी, रामकुमार शर्मा, विक्रम चौधरी, दयाशंकर पांडेय, एस.एस. सिसोदिया, श्याम त्यागी, जगपाल चौहान, दीपक कुमार, बिनोद जाटव सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *