केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता
गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी
नोएडा में भारतीय किसान परिषद का धरना 14वें दिन जारी: डूब क्षेत्र के कामगारों को बिजली कनेक्शन की मांग, 26 फरवरी को डीएम आवास घेराव का ऐलान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट खंडपीठ की 50 वर्ष पुरानी मांग पर सकारात्मक वार्ता: मेरठ बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिला

गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी

गौतमबुद्ध नगर, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत जिले में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरने का सिलसिला तेज है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मेधा रूपम ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि फॉर्म-6 भरते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि मतदाता फोटो पहचान पत्र (EPIC) त्रुटिरहित बने और मतदान के समय किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी मेधा रुपम ने बताया कि फॉर्म-6 के साथ घोषणा पत्र अनिवार्य रूप से भरना होगा। आवेदक का नाम, पता, फोटो और मोबाइल नंबर सही-सही और स्पष्ट रूप से अंकित किया जाना चाहिए। गलत या अस्पष्ट प्रविष्टियों के कारण मतदाता सूची में नाम जुड़ने के बाद भी मतदान केन्द्र पर पहचान सत्यापन में दिक्कत आ सकती है, जिससे मताधिकार से वंचित होने की आशंका रहती है।मुख्य सावधानियां (फॉर्म-6 भरते समय)

  1. फोटो के मानक
    • रंगीन JPEG फोटो, अधिकतम 2 MB
    • पासपोर्ट साइज (4.5 सेमी × 3.5 सेमी), उच्च गुणवत्ता वाली
    • चेहरा और कंधों का ऊपरी हिस्सा, चेहरे का 75% हिस्सा फोटो में
    • सीधे कैमरे की ओर देखते हुए, भावहीन (सामान्य) चेहरा, बंद मुंह, खुली आंखें
    • आंखों पर कोई छाया, बाल, टोपी, घूंघट, चश्मे का रिफ्लेक्शन या रंगीन लेंस नहीं
    • सादी हल्की पृष्ठभूमि, कोई अन्य व्यक्ति या वस्तु नहीं
      धुंधली, अस्पष्ट या मानकों के विपरीत फोटो के कारण कई आवेदन रिजेक्ट हो रहे हैं।
  2. नाम और संबंधी का नाम
    • हिंदी और अंग्रेजी दोनों में साफ-साफ सही वर्तनी में भरें
    • केवल एक भाषा भरने पर सिस्टम द्वारा स्वतः रूपांतरण होने से त्रुटि की संभावना बढ़ जाती है
    • संबंधी के नाम में पिता/माता/पति/पत्नी (या तृतीय लिंग के मामले में गुरु/संरक्षक) का नाम भरें
    • विवाहित महिलाओं को प्राथमिकता से पति का नाम भरना चाहिए
    • लागू न होने वाले विकल्प काट दें
  3. वर्तमान पता और पिनकोड
    • पूरा पता स्पष्ट लिखें: मकान/फ्लैट नंबर, गली/मोहल्ला, शहर/गांव, डाकघर, पिनकोड, तहसील, जिला, राज्य
    • पता के पास कोई लैंडमार्क भी लिखें
    • गलत पिनकोड भरने से EPIC डिलीवरी में महीनों की देरी हो सकती है
  4. मोबाइल नंबर का महत्व
    • अपना या पिता/पति का मोबाइल नंबर अवश्य भरें
    • इससे OTP के जरिए आवेदन ट्रैक कर सकते हैं
    • voters.eci.gov.in या ECI NET ऐप से ई-EPIC बार-बार डाउनलोड कर सकते हैं
  5. सत्यापन दस्तावेज
    • पता प्रमाण के लिए स्वप्रमाणित कॉपी संलग्न करें (जैसे बिजली/पानी बिल, आधार, पासबुक, पासपोर्ट, रजिस्ट्री आदि)

संशोधन के लिए फॉर्म-8जिलाधिकारी ने पुराने मतदाताओं से भी अपील की है कि यदि उनके मतदाता पहचान पत्र में फोटो धुंधली है, पता गलत है, मोबाइल नंबर नहीं है या कोई अन्य त्रुटि है, तो फॉर्म-8 भरकर BLO को दें या ऑनलाइन voters.eci.gov.in / ECI NET ऐप पर आवेदन करें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सही और पूर्ण फॉर्म-6 भरने से न केवल नाम मतदाता सूची में जल्दी जुड़ेगा, बल्कि मतदान प्रक्रिया भी सुगम और पारदर्शी बनेगी। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि 25 जनवरी से चल रहे विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाएं और त्रुटिरहित फॉर्म भरकर अपना मताधिकार सुनिश्चित करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *