मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ब्रेकिंग न्यूज़ : यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने मुठभेड़ में कुख्यात डकैत विनोद गडरिया को किया ढेर, एक लाख का ईनामी था

बुलंदशहर/ नोएडा( नोएडा खबर) 20 जून।
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने शुक्रवार सायंकाल थाना जाँहगीराबाद क्षेत्र जिला बुलंदशहर में डकैतों के एक गैंग के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी विनोद गड़ेरिया को मार गिराया। मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल विनोद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
 एसटीएफ टीम के अनुसार मृतक बदमाश की पहचान विनोद गड़ेरिया, पुत्र सीताराम, निवासी इसोपुर खुरगान, थाना कैराना, शामली के रूप में हुई है। विनोद 2024 से मुजफ्फरनगर में डकैती के 6 से अधिक मामलों में वांछित था और उस पर मुजफ्फरनगर पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस के अनुसार, विनोद गड़ेरिया 2006 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था और वह डकैती, हत्या और लूट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त था। उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर, शामली और बागपत जिलों में 40 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। इसके अतिरिक्त, मुजफ्फरनगर के 2012 के एक मामले में उसे माननीय न्यायालय द्वारा 7 वर्ष की सजा भी सुनाई जा चुकी थी।
यूपी एसटीएफ की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *