मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा: साइबर ठगों का नया कारनामा, “नोएडा जल” के नाम पर भेजे जा रहे झूठे संदेश, नोएडा प्राधिकरण ने किया अलर्ट

नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम
नोएडा प्राधिकरण ने जनता को साइबर ठगों के “नोएडा जल” के नाम से नोटिस के प्रति एक नए फर्जीवाड़े के प्रति आगाह किया है। इस सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखित में पुलिस को सूचित किया है। ठग “नोएडा वॉटर सप्लाई डिस्ट्रीब्यूशन
प्राइवेट लिमिटेड” या “नोएडा जल” के नाम से व्हाट्सएप के जरिए फर्जी नोटिस भेज रहे हैं। इन नोटिस में पिछले माह के बिल का भुगतान न होने के कारण जलापूर्ति कनेक्शन रात 9:30 बजे काट दिया जाएगा। साथ ही, बिल अपडेट करने के लिए देवेश जोशी नामक व्यक्ति से संपर्क करने और “पाइप लाइन वॉटर बिल अपडेट.एपीके” नामक फाइल डाउनलोड करने का लिंक भेजा जा रहा है। इन नंबरों पर “नोएडा जल” की डिस्प्ले पिक्चर भी लगाई गई है।

नोएडा प्राधिकरण ने आधिकारिक पत्र के जरिये स्पष्ट किया है कि जल विभाग द्वारा इस तरह का कोई नोटिस या लिंक जारी नहीं किया गया है। यह पूरी तरह फर्जी और आधारहीन है। प्राधिकरण ने जनता से अपील की है कि ऐसे नोटिस पर ध्यान न दें, किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और न ही कोई फाइल खोलें। इन साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।प्राधिकरण ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध संदेश की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या नोएडा प्राधिकरण को देने का अनुरोध किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *