ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

गौतम बुद्ध नगर: हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान ने किया जिला न्यायालय का निरीक्षण

– वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
गौतम बुद्ध नगर। (नोएडा खबर डॉट कॉम)
माननीय न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान, उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं प्रशासनिक न्यायमूर्ति गौतम बुद्ध नगर, ने शनिवार को जिला न्यायालय गौतम बुद्ध नगर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनका स्वागत जिला जज मलखान सिंह, पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने किया।
निरीक्षण के दौरान माननीय न्यायमूर्ति श्री राजेश सिंह चौहान ने नवनिर्मित परिवार न्यायालय भवन का अवलोकन किया और कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कोर्ट रूम सहित अन्य स्थलों का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को प्रभावी निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उन्होंने समस्त न्यायिक, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव व कार्यकारिणी सदस्यों के साथ एक बैठक आयोजित की, जिसमें महत्वपूर्ण और प्रभावी दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के बाद माननीय न्यायमूर्ति श्री राजेश सिंह चौहान ने दीवानी न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव, कार्यकारिणी सदस्य, समस्त न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, और न्यायालय स्टाफ उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम सूचना विभाग, गौतम बुद्ध नगर के सौजन्य से आयोजित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *