ग्रेटर नोएडा। नोएडा ख़बर डॉट कॉम।
भारतीय जनता पार्टी जिला गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में संविधान गौरव दिवस के अवसर पर आईआईएमटी कॉलेज, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, आईआईएमटी प्रबंधक मयंक गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्य वक्ता विनोद तावड़े ने कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता का आधार है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित संविधान सभा के सदस्यों ने गहन विचार-विमर्श से ऐसा संविधान बनाया, जिसने भारत को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि संविधान का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का नैतिक कर्तव्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप अंतिम पंक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से संविधान के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
नवाब सिंह नागर ने कहा कि संविधान केवल दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसके मूल्यों का सम्मान करे और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाए।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और अवसर दिए हैं। संविधान के प्रति सम्मान और उसके आदर्शों का पालन करना सामूहिक जिम्मेदारी है।
अभिषेक शर्मा ने कहा कि संविधान गौरव दिवस संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करने और संवैधानिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है। भाजपा का हर कार्यकर्ता संविधान की गरिमा और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का समापन संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, रकम सिंह भाटी, दादरी चेयरमैन गीता पंडित, धर्मेन्द्र कोरी, वीरेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य, निर्मला तंवर, दीपक भारद्वाज, पवन नागर, अश्वनी गोयल, वन्दना वानखेड़े, जितेन्द्र भाटी, सचिन गौतम, मनोज चौधरी, अर्पित तिवारी, राहुल पंडित, सत्यपाल शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
