ब्रेकिंग न्यूज: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 7 एसीपी के कार्यों में किया बदलाव

नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में सात सहायक पुलिस आयुक्तों (एसीपी) के स्थानांतरण किए गए हैं।पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर जारी स्थानांतरण सूची इस प्रकार है:

  1. संचित शर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त-1 ग्रेटर नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त-2, सेन्ट्रल नोएडा स्थानांतरित किया गया है।
  2. डॉ. रवि शंकर को सहायक पुलिस आयुक्त-3 ग्रेटर नोएडा से सहायक पुलिस आयुक्त-1, नोएडा भेजा गया है।
  3. सिद्धार्थ गौतम को सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त-1, सेन्ट्रल नोएडा बनाया गया है।
  4. कमलेश कान्त को सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त-3, सेन्ट्रल नोएडा स्थानांतरित किया गया है।
  5. अनुराग कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त-1, ग्रेटर नोएडा भेजा गया है।
  6. शिव नारायण वैश्य को सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त-3, ग्रेटर नोएडा स्थानांतरित किया गया है।
  7. श्रीमती दीपांशी राठौर को सहायक पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर से सहायक पुलिस आयुक्त, महिला सुरक्षा के पद पर नियुक्त किया गया है।

ये स्थानांतरण प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *