मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा के भंगेल में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, 5 लोग मामूली रूप से झुलसे, हालत स्थिर

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल में पिलर नंबर 128 के सामने वाली गली में एक किराए के मकान में गैस सिलेंडर लीकेज के कारण आग लगने की घटना सामने आई है। यह मकान हरिमोहन व्यास (उम्र लगभग 55 वर्ष) और उनके परिवार का है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।पुलिस के अनुसार, आग की चपेट में आने से परिवार के पांच लोग मामूली रूप से झुलस गए। सभी को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं। स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई ने स्थिति को और बिगड़ने से रोक लिया। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और घटना की जांच जारी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *