मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा में राजस्थान कल्याण परिषद ने मनाया भव्य दीपावली मिलन समारोह

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा की प्रमुख सामाजिक संस्था राजस्थान कल्याण परिषद ने सरस्वती शिशु मंदिर, सेक्टर 12 में अपने वार्षिक लखी भोग बासमती राइस दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर लखी भोग बासमती राइस के मालिक बाबूलाल पारीक और परिषद के पूर्व अध्यक्षों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
अध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी ने प्रायोजक बाबूलाल पारीक का श्रीफल और पटका पहनाकर स्वागत किया, साथ ही उपस्थित गणमान्य सदस्यों का भी अभिनंदन किया। महासचिव रंजू माथुर ने सभी सदस्यों को दीपावली के दीप प्रज्ज्वलन के लिए आमंत्रित किया। सभी ने मिलकर फूलों की रंगोली और स्वस्तिक सजाया, जिसने समारोह को और आकर्षक बनाया।
कार्यक्रम की थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत रही, जिसमें सदस्यों ने भारत के चारों दिशाओं के पारंपरिक परिधान पहनकर विविधता का प्रदर्शन किया। खाने-पीने के स्टालों पर भी उत्तर, दक्षिण, पूरब और पश्चिम के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने को मिला। पारुल माहेश्वरी और सरिता गुप्ता ने विभिन्न खेलों का आयोजन कर सभी वर्गों के सदस्यों को उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। तंबोला में सभी ने खूब आनंद लिया।
समारोह में तीन लकी ड्रॉ और एक अर्ली बर्ड प्राइज भी वितरित किए गए, जिसने उत्साह को और बढ़ाया।कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक आर.पी. सोनी, महेंद्र शाह, अनिल अग्रवाल, अंजनी सर्राफ, विजय सोनी, आर.सी. बजाज, जी.सी. माहेश्वरी, अरविंद सोनी, पवन शर्मा, जीवन जैन, के.सी. गुप्ता, जुगल किशोर भारती, प्रदीप मेहता, प्रकाश ईनाणी, विष्णु गोयल, अनिल जैन, नरेश सोडाणी, विक्रम अग्रवाल, राजीव गुप्ता, वी.एन. पारीक, जी.सी. पारीक, दिनेश चांडक सहित शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। यह आयोजन न केवल दीपावली के उत्साह को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विविधता को भी बढ़ावा देता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *