ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी एसी कमरों से बाहर निकलें, फील्ड में उतरकर समस्याओं का समाधान करें : एक्टिव सिटीजन टीम
खास खबर : रामायण की अमर ज्योति जलाएगा काशी: 18 अगस्त को ‘रामायणी सम्मान 2026’ से नवाजे जाएंगे देश-विदेश के रामभक्त
यूपी की राजनीति: पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना यूपी विधानसभा के चुनाव में उतरने को तैयार: राजस्थान RLD अध्यक्ष की पश्चिम यूपी पर नजर, बागपत-किठौड़ सीटों पर दांव
नोएडा: चेतना मंच परिवार पर छाया शोक,अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से गीता रघुवंशी का निधन, अंतिम संस्कार नोएडा में
गौतमबुद्ध नगर जिले में मानसून से पहले नालों की सफाई पूरी, सिंचाई विभाग का दावा

नोएडा में 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन अपग्रेड: 18 फरवरी से रात 11 बजे से सुबह 5:30 बजे तक सेक्टर-62 टी-ऑफ पर यातायात डायवर्जन, यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPTCL) ने नोएडा के पारेषण तंत्र को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य की घोषणा की है। 18 फरवरी 2026 से प्रतिदिन रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 5:30 बजे तक (कार्य समाप्ति तक) 220 केवी सेक्टर-20 नोएडा (पाली) से सेक्टर-62 टी-ऑफ, द्वितीय सर्किट पारेषण लाइन पर जेबरा कंडक्टर से एच.टी.एल.एस. कंडक्टर में बदलाव का कार्य किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, कैलाश हॉस्पिटल सेक्टर-71 के सामने डिवाइडर पर स्ट्रिंगिंग कार्य भी प्रस्तावित है। इन दोनों कार्यों के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित होगा, जिसके चलते निम्नलिखित डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी:एलिवेटेड रोड / सेक्टर-60 चौक से डीएस ग्रुप तिराहा (सेक्टर-67/70) की ओर जाने वाला यातायात
सेक्टर-60 चौक से बायां टर्न लेकर सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन से ममूरा यू-टर्न के रास्ते सेक्टर-60 अंडरपास के अंदर से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगा।
सेक्टर-62 की ओर से डीएस ग्रुप तिराहा (सेक्टर-67/70) की ओर जाने वाला यातायात
सेक्टर-60 अंडरपास के अंदर से सीधे अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।
डीएस ग्रुप तिराहे (सेक्टर-67/70) से सेक्टर-60 अंडरपास चौक की ओर जाने वाला यातायात
सेक्टर-71 कैलाश अस्पताल के सामने वाली एक लेन से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेगा।

UPPTCL ने स्पष्ट किया है कि कार्य के दौरान आपातकालीन वाहनों (एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड आदि) को किसी भी स्थिति में निर्बाध रूप से गुजरने दिया जाएगा।सार्वजनिक सुविधा के लिए जारी सूचना में कहा गया है कि वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। यदि यातायात में कोई समस्या आए तो यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।यह कार्य नोएडा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने और भविष्य की बढ़ती मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आमजन से अनुरोध है कि रात्रि समय में इस क्षेत्र से गुजरते समय सतर्क रहें और निर्धारित डायवर्जन का पालन करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *