नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारत विकास परिषद की स्वर्णिम नोएडा शाखा ने भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर-12 में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया। शाखा से जुड़े परिवारों की महिलाओं और बच्चों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आयोजन में राजस्थानी संस्कृति और तीज की पारंपरिक छटा साफ झलकी। महिलाओं व बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को आकर्षित किया। कार्यक्रम के आखिर में देशभक्ति गीतों पर मातृशक्ति और सदस्यों ने सामूहिक नृत्य कर देशप्रेम व एकता का संदेश दिया, जो समारोह का मुख्य आकर्षण बना।कार्यक्रम का संचालन अंशु अग्रवाल और सपना बंसल ने सफलतापूर्वक किया।
शाखा अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि मातृशक्ति ने पिछले एक महीने से लगातार अभ्यास और मेहनत करके इस आयोजन को यादगार बनाया। उन्होंने सभी महिलाओं और परिवारों का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम संस्कृति, संस्कार और पारिवारिक एकता को मजबूत करते हैं।

शाखा सचिव महेंद्र शाह ने अतिथियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया।इस मौके पर महेश बाबू गुप्ता, सुमन गुप्ता, अजय अग्रवाल, डॉ. एम.के. अग्रवाल, नैवेध शर्मा, ओ.पी. बंसल, मुकुल बाजपेयी, अनिल शर्मा, संजय जिंदल, अजय मित्तल सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।