नोएडा: भारत विकास परिषद 31 अगस्त को आयोजित करेगी अखिल भारतीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा, नोएडा द्वारा छात्रों के लिए अखिल भारतीय स्तर की लिखित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ‘भारत को जानो’ का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 31 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी।

शाखा ने विभिन्न विद्यालयों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे अपने स्कूल में इस प्रतियोगिता का आयोजन सुनिश्चित करें। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित होगी। जूनियर श्रेणी में कक्षा 6 से 8 तक के छात्र भाग ले सकेंगे, जबकि सीनियर श्रेणी में कक्षा 9 से 12 तक के छात्र शामिल होंगे।प्रतियोगिता में कुल 50 प्रश्न होंगे और समय सीमा 30 मिनट रखी गई है। यह लिखित प्रतियोगिता ओएमआर शीट पर आधारित होगी। प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट भारत विकास परिषद द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे।

संगठन स्कूलों में प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक सहयोग भी प्रदान करेगा।पूर्व तैयारी के लिए स्कूलों से जूनियर और सीनियर श्रेणी में कक्षावार प्रतिभागियों की संख्या तथा छात्रों की पूरी सूची 19 अगस्त 2026 तक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि ओएमआर शीटों की व्यवस्था समय पर की जा सके।

भारत विकास परिषद स्वर्णिम शाखा के सचिव महेंद्र कुमार शाह और संयोजक ओम प्रकाश बंसल ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर की शैक्षिक पहल है। स्कूलों का सहयोग इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *