भारत विकास परिषद: नोएडा शिल्प हाट में श्रीमद्भागवत कथा के कृष्ण की बाल लीलाएं, अनिरुद्धाचार्य का भी आगमन

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)

सेक्टर-33 स्थित शिल्प हाट के निकट हेलीपैड ग्राउंड में भारत विकास परिषद, नोएडा की ओर से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन बुधवार को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज का आगमन कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर छप्पन भोग भी लगाया गया।

कथा व्यास आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने श्रीमद्भागवत के प्रसंगों से भक्ति, संस्कार और सनातन जीवन मूल्यों का संदेश दिया। गोवर्धन पर्वत धारण और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया गया। इससे पहले श्रीकृष्ण जन्म और नंदोत्सव पर पंडाल जयकारों से गूंज उठा था। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की और भजन-मंगलगीतों पर झूमे।आचार्य ने कहा कि पितृ पक्ष में भागवत श्रवण का विशेष महत्व है। कथा भक्ति के साथ संस्कार, सदाचार और सकारात्मक जीवन की प्रेरणा देती है।

मुख्य अतिथि अपर जनपद न्यायाधीश भारत सिंह यादव, संस्कार टीवी के सीईओ मनोज त्यागी, रोहित रिछारिया महाराज, आचार्य सतपाल, आचार्य सगम और पूर्व विधायक विमला बाथम ने कथा व्यास का माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाया। मुख्य यजमान डॉ. वी.के. गुप्ता और श्रीमती रीना गुप्ता रहे।परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा और स्वच्छता की व्यवस्था है। कथा के बाद प्रतिदिन भंडारा और प्रसाद वितरण हो रहा है।

इस अवसर पर सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, महिला सहभागिता संयोजिका सुनीता मित्तल, पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक डॉ. टी.एन. गोविल, शाखा संरक्षक प्रताप मेहता, सीए महेश बाबू गुप्ता, विपिन मल्हन, केशव गंगल, एन.के. अग्रवाल, रामरतन शर्मा, राकेश कत्याल, वी.के. सेठ, विकास अग्रवाल, डॉ. नरेश शर्मा और मुकुल वाजपेयी समेत पदाधिकारी, कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *