मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने शुरू किया “ऑपरेशन तलाश”: फर्जी सिम कार्ड से अपराध रोकने के लिए सघन अभियान

नोएडा। (नोएडा खबर डॉट कॉम)
गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने फर्जी सिम कार्ड के जरिए होने वाले साइबर और आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन तलाश” शुरू किया है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में यह अभियान 26 जुलाई से 25 अगस्त 2025 तक चलेगा।
अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र की देखरेख में इस अभियान के तहत सिम कार्ड वितरकों, विक्रेताओं और प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारत सरकार और दूरसंचार विभाग के दिशा-निर्देशों, जैसे ई-केवाईसी, सिम कार्ड की सीमित संख्या, सिम हस्तांतरण और पुराने सिम कार्डों के पुनः सत्यापन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है।
अभियान के तहत फर्जी और प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड जारी करने वाले वितरकों और विक्रेताओं की गहन जांच की जा रही है, ताकि अनैतिक और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल तत्वों की पहचान हो सके। इसका मुख्य लक्ष्य अपराधों की रोकथाम और नागरिकों की सुरक्षा को मजबूत करना है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अनैतिक गतिविधियों में लिप्त दुकानों और विक्रेताओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *