नोएडा: दिल्ली एनसीआर में मोटरसाइकिल चुराने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, 12 मोटरसाइकिल बरामद

ग्रेटर नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्रवण कुमार सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि थाना बीटा-2 पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग के आधार पर दिनांक 16 अक्टूबर को सेक्टर गामा-1 स्थित ग्रीन बेल्ट की झाड़ियों के पास से दोनों को पकड़ा गया। उनके कब्जे और निशानदेही से चोरी की 12 मोटरसाइकिल, चार फर्जी नंबर प्लेट, एक पेचकस (मास्टर चाबी) और एक अवैध चाकू बरामद हुए हैं।
डीसीपी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त प्रबल यादव उर्फ प्रदीप पुत्र विजेन्द्र सिंह (निवासी ग्राम भरतपुरा, थाना नारखी, फिरोजाबाद; वर्तमान पता ग्राम बिसरख जलालपुर, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर) और सोहिल पुत्र मजलस (निवासी ग्राम कावंगावास, थाना खोह, जिला डींग, राजस्थान) हैं। दोनों शातिर किस्म के चोर हैं जो पहले रैकी करते थे और फिर दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा तथा नोएडा-एनसीआर क्षेत्र में मास्टर चाबी की मदद से मोटरसाइकिलें चुरा लेते थे।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त चोरी की बाइकों का चेसिस नंबर घिस देते थे और उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगा देते थे। बरामद वाहनों में से हीरो स्प्लेंडर रजिस्ट्रेशन नंबर DL1SZ0740 के संबंध में थाना बीटा-2, हीरो स्प्लेंडर UP38AM1095 के संबंध में थाना गुन्नौर (संभल) और हीरो स्प्लेंडर प्लस HR29AB4574 के संबंध में थाना मुजेसर (फरीदाबाद, हरियाणा) पर मुकदमे दर्ज हैं। शेष मोटरसाइकिलें नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली से चोरी की गई बताई गई हैं।
बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर (रजि. नंबर UP13AC5968, DL1SZ0740, UP14CZ8681, UP38AM1095, UP15CM3634, UP15V7831), हीरो स्प्लेंडर प्लस (HR29AB4574), बजाज पल्सर NS 125 (UP16DC9736), बिना नंबर प्लेट वाली दो स्प्लेंडर तथा चेसिस और इंजन नंबर वाली अन्य बाइकें शामिल हैं। पुलिस ने चार फर्जी नंबर प्लेट, एक मास्टर चाबी के रूप में इस्तेमाल होने वाला पेचकस और एक अवैध चाकू भी जब्त किया है।
अभियुक्त प्रबल यादव पर थाना बीटा-2, सेक्टर-20, गुन्नौर, नारखी, ऐतमादपुर और मुजेसर समेत कई थानों में चोरी, आयुध अधिनियम तथा अन्य गंभीर धाराओं के तहत पुराने मुकदमे दर्ज हैं। सोहिल पर भी बीटा-2, गुन्नौर और मुजेसर थानों में आपराधिक मामले हैं। डीसीपी ने कहा कि पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और आगे की जांच जारी है। नागरिकों से अपील की गई है कि वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *