नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन दहन” में 949 किलो मादक पदार्थ जलाकर किया नष्ट, कीमत 4.66 करोड़

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 949.342 किलोग्राम गांजा, चरस और डोडा का विधिवत विनाश कर दिया। इन मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत 4 करोड़ 66 लाख 83 हजार 950 रुपये बताई गई है।

ऑपरेशन ‘दहन’ के तहत की गई कार्रवाई

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में और अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के मार्गदर्शन में “ऑपरेशन दहन” चलाया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस उपायुक्त नार्कोटिक्स की देखरेख में कमिश्नरेट के 22 थानों में पंजीकृत 1014 मुकदमों से जुड़े कुल 949.342 किलोग्राम मादक पदार्थों को अधिकृत एजेंसी के माध्यम से नष्ट किया गया।

थाना मुख्य मात्रा
सेक्टर-39: 376.22 किलो गांजा (सबसे ज्यादा)
सेक्टर-58: 123.6 किलो गांजा
सूरजपुर: 53 किलो गांजा
फेस-2: 55.15 किलो गांजा

इसके अलावा सेक्टर-20, सेक्टर-126, सेक्टर-24, फेस-1, सेक्टर-49, जेवर, दादरी, दनकौर समेत सभी 22 थानों के मादक पदार्थ शामिल थे।

पुलिस का बयान
पुलिस ने कहा कि अदालत के आदेश का पालन करते हुए यह विनाश किया गया है। कमिश्नरेट पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी और कारोबार पर लगातार नकेल कस रही है और आगे भी ऐसी प्रभावी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *