ग्रेटर नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ग्रेटर नोएडा में दो गुप्त ड्रग बनाने वाली फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया है। एक विदेशी नागरिक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्रवाई के लिए एनसीबी को बधाई दी है।
एनसीबी ने गुप्त सूचना के आधार पर जिला गौतमबुद्धनगर के ग्राम जहानाबाद कादलपुर में दो अवैध प्रयोगशालाओं पर छापा मारा। ये लैब्स किराए के मकानों में चल रही थीं। कार्रवाई में बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स, रसायन और उपकरण जब्त किए गए।बरामदगी में 379.740 किलोग्राम एम्फेटामिन युक्त सामग्री और 10 किलोग्राम स्यूडोएफ़ेड्रिन मिला। अनुमान है कि इससे करीब 56 किलोग्राम तैयार ड्रग बनाया जा सकता था, जिसकी कीमत लगभग 45 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में एक व्यक्ति खुद को नाइजीरियाई बता रहा है और दूसरी महिला मिजोरम की रहने वाली है।गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह एक बड़ी सफलता है। इसमें भारी मात्रा में ड्रग्स और उपकरण जब्त हुए हैं। उन्होंने इसे नशामुक्त भारत अभियान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और एनसीबी को बधाई दी। पुलिस आगे की जांच कर रही है।
#noidakhabar #noidadiaries #noida #NoidaPolice #noidacity #नोएडा #CrimeNews #UPPolice #BreakingNews #crimestory
