मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा : खतरनाक स्टंट करने वाला थार चालक गिरफ्तार

नोएडा, 05 जून।
थाना सेक्टर-126 पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर खतरनाक स्टंट करने वाले थार चालक को गिरफ्तार किया है।
वायरल वीडियो में सुपरनोवा सेक्टर-94 और निजी यूनिवर्सिटी सेक्टर-125, नोएडा के पास एक काले रंग की थार गाड़ी के चालक द्वारा आम लोगों की जान को खतरे में डालते हुए खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाया गया था। इस स्टंट से न केवल यातायात बाधित हुआ, बल्कि आम लोगों को आवागमन में भी काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपी की पहचान की और दिनांक 05.06.2025 को निजी यूनिवर्सिटी के गेट नंबर-03 के पास से आरोपी विशू चौहान, पुत्र राजेश चौहान, निवासी सदरपुर, थाना सेक्टर-39, नोएडा, गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, स्टंट में इस्तेमाल की गई थार गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 16 EU 0016) को भी सीज कर लिया गया है।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने इस कार्रवाई को यातायात नियमों का उल्लंघन और जनसुरक्षा के लिए खतरा माने जाने वाले कृत्यों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाने का हिस्सा बताया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *