नोएडा: शिक्षक एमएलसी चुनाव: विधायक पंकज सिंह ने श्रीचंद शर्मा के समर्थन में शिक्षकों से की मुलाकात

-नोएडा के कई स्कूलों में पहुंचे विधायक, मतदान करने की अपील की
नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए आज नोएडा के कई स्कूलों का दौरा किया। उन्होंने शिक्षकों से मुलाकात की और भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के पक्ष में वोट देने की अपील की। विधायक ने कहा कि हर शिक्षक को मतदान जरूर करना चाहिए।
पंकज सिंह विश्व भारती पब्लिक स्कूल (सेक्टर-28), जेएसएस (सेक्टर-62), जीडी गोयनका स्कूल (सेक्टर-50) और एनएस पब्लिक स्कूल (सेक्टर-26) समेत कई स्कूलों में पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों से बातचीत कर चुनाव के महत्व को समझाया और श्रीचंद शर्मा को समर्थन देने की बात कही।
विधायक ने कहा कि शिक्षक देश के भविष्य को बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए शिक्षक एमएलसी चुनाव में उनका मत बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें।इस दौरान पंकज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और सुशासन के लिए लगातार काम कर रही है।विधायक ने विश्वास जताया कि शिक्षक समाज जागरूक होकर इस चुनाव में अच्छी भागीदारी निभाएगा और लोकतंत्र को मजबूत बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *